03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड मेंं आज से खुल रहे शिक्षण संस्थान, तैयारियां पूरी

Spread the love
  • नौ माह बाद खुल रहे हैं राज्य के डिग्री कालेज, स्टूडेंट्स को कोरोना गाइडलाइंस का करना ही होगा पालन

एफएनएन,देहरादून. उत्तराखंड में  आज 15 दिसंबर मंगलवार से सभी डिग्री कॉलेज खुलने जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के कारण करीब 9 महीने से बंद पड़े डिग्री कॉलेज आज पूरी तैयारी के साथ खुलेंगे। सभी छात्रों को कक्षाओं में शामिल होने के लिए कोविड गाइडलन का पालन करना होगा।

 

बता दें कि बीते बुधवार को हुई त्रिवेंद्र कैबिनेट की बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के कॉलेज-यूनिवर्सिटी को खोले जाने के फैसले पर मुहर लगा दी गई थी।  प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार कॉलेजों में कोविड-19 संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। प्रवेश के लिए मास्क लगाना अनिवार्य होगा। कक्षाओं समेत कालेजों के पूरे भवनों को सेनिटाइज भी कराया गया है।

RTPCR टेस्ट कराना जरूरी
कॉलेज-यूनिवर्सिटी आने वाले छात्रों के लिए सरकार ने निर्देश भी दिया है। सभी को आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य रूप से कराना होगा।

यूजी, पीजी की प्रेक्टिकल क्लासेज चलेंगी पहले

कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने प्रथम चरण में यूजी व पीजी के प्रथम और अंतिम सेमेस्टर की प्रैक्टिकल वाली कक्षाओं को शुरू करने का निर्णय किया है। उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा सभी विवि-कालेज को शासन की ओर से जारी एसओपी को दिया जा चुका है। सभी को कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी मानकों का सख्ती से पालन करवाने को कहा गया है| कोरोना महामारी की वजह से सरकार ने एहतियातन मार्च में सभी शैक्षिक संस्थानों को बंद कर दिया था।

 

 

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img