03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कोरोना वैक्सीन कोल्ड चेन मेंटिनेंस में जुटा नैनीताल प्रशासन, डीएम ने अधीनस्थों को किया अलर्ट

Spread the love

ऐ* हिदायत दी-कंटेंटमेंट जोन में हो हर परिवार की कोरोना जांच, कोविड केयर सेंटरों में सुविधाएं बढ़ाने को भी कहा

 

एफएनएन, नैनीताल:  जिले में बढ़ रहें कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने  सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की  मीटिंंग लेेकर आईआरटी (इंसीडेन्ट रिस्पाॅन्स टीम) और स्वास्थ्य टीमों को को सक्रिय होकर कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि सभी आईआरटी टीमें अपने क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच टीमों, होम आइसोलेशन टीमों की माॅनिटरिंग करें तथा उनके साथ वार्ता कर उनको आ रही सम्स्याओं का भी निदान करें ताकि वे प्रोत्सहित हो कर कार्य करें।

जिलाधिकारी बंसल ने आईआरटी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि वे जिन क्षेत्रों, वार्डो अथवा कालोनी में कोविड पाॅजेटिव केस मिल रहें उन्हे कन्टेटमेन्ट जोन बनाये तथा वहां के शतप्रतिशत लोग की सैम्पलिंग की जाये। उन्होने संचालित कोविड केयर सेन्टरों का निरीक्षण कर वहां की सफाई, भोजन, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे आदि के साथ ही वहां तैनात स्वास्थ्य टीम एवं सैक्टर मजिस्ट्रेट से वार्ता कर व्यवस्थाएं कराना सुनिश्चित करें।श्री बंसल ने कहा कि होम आइसोलेशन मरीजों के घर-घर जा कर स्वास्थ्य टीमें जांच करे तथा उन्हें स्वास्थ्य किट समय पर उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही होम आईलोसशन मरीजों की फोन काॅल के माध्यम से भी जानकारियां ली जाये तथा उन्हे स्वास्थ्य सलाह भी दी जाये। उन्होने कहा कि सभी सीसीसी व चिकित्सालयों में एंम्बुलेन्स अनिवार्य रूप से रखने के निर्देश दिये, ताकि किसी भी मरीज का दिन अथवा रात में फोन आने पर उसे तुरन्त स्वास्थ्य उपचार हेतु चिकित्सालय तक लाया जा सके।
जिलाधिकारी ने कोविड टैस्टिंग बढने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को और कोविड जांच टीमें गठित करने के निर्देश दिये, इस हेतु उन्होने और स्टाफ नर्स एवं लैब तकनीशियन तैनात करने के लिए शीघ्र स्वीकृति हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने निर्देश भी दिये। उन्होने कोविड जांच रिर्पोट प्रतिदिन अपलोड ना करने वाले अथवा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को सूचना ना देने वाले प्राइवेट लैबों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये।
जिलाधिकारी बंसल ने बैठक मेंं मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि जल्द ही कोरोना वैक्सीन आने वाली है। इसलिए वैक्सीन की कोल्ड चेन बनाये रखने एवं टीकाकरण बूथ तक की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। साथ ही वैक्सीनेटर की तैनाती करने के निर्देश दिये। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना वैक्सीन पहुॅचाने हेतु 02 वैक्सीन वेन व 15 कोल्ड बाॅक्स खरीदने हेतु शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि वैक्सीन की कोल्ड चेन बनाये रखने के लिए कोल्ड चेन पाइंट में सुचारू विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। विद्युत की वैकल्पिक व्यवस्था हेतु जनरेटर, सोलर लाईट व्यवस्था भी सुनिश्चित कर ली जाये। उन्होने कहा कि कोविड कन्ट्रोल रूम को ही वैक्सीनेशन कन्ट्रोल रूम संचालित किया जायेगा। उन्होने कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संचालन करने हेतु सैक्टर मजिस्ट्रेट, बूथ प्रभारी, यातायात, सुरक्षा व्यवस्था आदि की कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश जिला विकास अधिकारी को दिये।

[review]

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा ने कहा कि सभी आईआरटी टीमें सक्रिय होकर कार्य करें व अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करें तथा स्वास्थ्य टीमों की माॅनिटरिंग करें। उन्होने कहा कि 25 दिसम्बर से शीतकाल पर्यटन प्रारम्भ हो रहा है। इसलिए सक्रिय होकर त्वरित प्लानिग से कार्य करें। बर्फवारी होने पर पर्यटकोंं की आमद और बढ जायेगी। इसलिए सुचारू यातायात बनाये रखने के लिए शहर के मुख्य सड़कों के साथ ही शहर से लगे पर्यटक स्थलों के मार्गोंं पर जेसीबी तैयार रखी जाए।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img