03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Kedarnath धाम में रीलबाजी पर बवाल, वायरल वीडियो से भड़की श्रद्धालुओं की नाराजगी

Spread the love

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Temple धाम में सोशल मीडिया रील बनाने को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों से वायरल हो रहे वीडियो में कुछ युवक फिल्मी अंदाज में रील शूट करते और साथियों के कंधों पर चढ़कर वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों और वीडियो के सामने आने के बाद श्रद्धालुओं और धार्मिक संगठनों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

श्रद्धालुओं का कहना है कि बाबा केदार का धाम करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है, न कि मनोरंजन या सोशल मीडिया कंटेंट बनाने की जगह। वायरल वीडियो को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) और प्रशासन की ओर से यात्रा शुरू होने से पहले रील और डांस वीडियो पर रोक लगाने की बात कही गई थी, तो फिर इस तरह की गतिविधियां खुलेआम कैसे हो रही हैं।

धाम में मौजूद तीर्थ पुरोहितों ने भी इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी, हिमांशु तिवारी और गौरव तिवारी ने कहा कि धार्मिक मर्यादाओं का उल्लंघन बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने प्रशासन और BKTC से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति धाम की गरिमा से खिलवाड़ न कर सके।

वहीं Badrinath-Kedarnath Temple Committee के सदस्य विनीत पोस्ती ने कहा कि भारी भीड़ के बीच कुछ लोग अनुचित तरीके से रील बना रहे हैं, जो सही नहीं है। ऐसे मामलों में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और श्रद्धालुओं से भी धार्मिक मर्यादा बनाए रखने की अपील की गई है।

गौरतलब है कि इस बार Kedarnath Yatra के दौरान भारी भीड़, VIP संस्कृति, ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थाओं को लेकर पहले से सवाल उठ रहे हैं। अब सोशल मीडिया रीलबाजी का मुद्दा सामने आने के बाद प्रशासन और BKTC की कार्यप्रणाली पर नई बहस शुरू हो गई है।

Hot this week

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Topics

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img