03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Prateek Yadav Asthi : हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की गईं, अपर्णा यादव हुईं भावुक

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : Prateek Yadav Asthi शनिवार को समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे दिवंगत प्रतीक यादव की अस्थियों का पूरे विधि-विधान के साथ गंगा में विसर्जन किया गया। हर की पैड़ी स्थित वीआईपी घाट पर आयोजित अस्थि विसर्जन कर्म में पत्नी अपर्णा यादव, परिवार के सदस्य और कई राजनीतिक व धार्मिक हस्तियां मौजूद रहीं। इस दौरान माहौल भावुक नजर आया।

अस्थि विसर्जन कर्म यादव परिवार के तीर्थ पुरोहित पंडित शैलेश मोहन ने संपन्न कराया। प्रतीक यादव के चचेरे भाई और सांसद आदित्य यादव ने अस्थि कलश लेकर धार्मिक विधियां पूरी कीं। इस मौके पर योगगुरु बाबा रामदेव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव और समाजवादी पार्टी के कई नेता भी उपस्थित रहे।

योगगुरु स्वामी रामदेव ने प्रतीक यादव के निधन को परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि प्रतीक यादव बेहद सरल, मिलनसार और गौसेवा के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। वह गौशाला का संचालन करते थे और सनातन धर्म में उनकी गहरी आस्था थी।

स्वामी रामदेव ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि फिटनेस के लिए केवल जिम ही नहीं, बल्कि योग भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि जीवन में कठिन परिस्थितियां आती हैं, लेकिन व्यक्ति को अपने रास्ते से नहीं भटकना चाहिए।

पंडित शैलेश मोहन ने बताया कि मां गंगा से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की गई। अस्थि विसर्जन के दौरान अपर्णा यादव भावुक नजर आईं।

गौरतलब है कि 13 मई को 38 वर्षीय प्रतीक यादव का अचानक निधन हो गया था। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहकर अपना व्यवसाय संभालते थे और फिटनेस व बॉडी बिल्डिंग में विशेष रुचि रखते थे।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img