03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Uttarakhand कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत, महंगाई भत्ता बढ़ाकर 60% किया गया

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand बढ़ती महंगाई के बीच उत्तराखंड सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों  को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों के महंगाई भत्ते (DA) में 2 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। अब महंगाई भत्ता 58 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी प्रतिमाह हो जाएगा। यह बढ़ी हुई दर 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी।

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करीब दो लाख सरकारी कर्मचारियों और लगभग डेढ़ लाख पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनधारकों को सीधा लाभ मिलेगा। कर्मचारियों को जनवरी 2026 से देय अंतर राशि का भी फायदा मिलेगा। हालांकि एरियर भुगतान को लेकर विस्तृत शासनादेश अभी जारी नहीं हुआ है।

हाल के महीनों में ईंधन और खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते आम लोगों पर महंगाई का दबाव बढ़ा है। ऐसे में राज्य सरकार का यह फैसला कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए राहत भरा माना जा रहा है।

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए करीब 50 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति भी दी है। इसमें चंपावत, नैनीताल और अन्य जिलों में पुलिस और फायर विभाग के आवास निर्माण कार्य शामिल हैं।

सरकार ने नैनीताल जिले के फायर स्टेशन हल्द्वानी में आवास निर्माण के लिए 36.64 करोड़ रुपये, चंपावत जिले में पुलिस आवास निर्माण के लिए करोड़ों रुपये की मंजूरी दी है। इसके अलावा अल्मोड़ा और चमोली जिलों में पार्किंग निर्माण परियोजनाओं को भी वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Bahraich Woman Burn की कोशिश, सौतेले भाइयों और भतीजों पर गंभीर आरोप

एफएनएन, बहराइच : Bahraich Woman Burn जिले में रिश्तों...

Uttarkashi Earthquake उत्तरकाशी में देर रात भूकंप के झटके, लोगों में दहशत; प्रशासन अलर्ट

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarkashi Earthquake उत्तरकाशी जिले में देर...

Topics

Uttarakhand Prahar में उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, 1400 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Prahar उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img