03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अल्मोड़ा के आरपीएफ दारोगा की लखनऊ में हत्या, झाड़ियों में मिली लाश

Spread the love

एफएनएन, लखनऊः राजधानी के चारबाग स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में तैनात दारोगा पूरनसिंह नेगी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। मवैया-मानकनगर स्टेशनों के बीच रेलवे यार्ड के पास  झाड़ियों में खून से लथपथ उनकी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नेगी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मौके से मोबाइल, मृतक का पर्स, सर्विस पिस्टल और नौ कारतूस बरामद किए हैं।

ड्यूटी करने गए थे लेकिन लौट नहीं पाए

आलमबाग थाना प्रभारी ने बताया कि दारोगा पूरन सिंह नेगी आलमबाग के सरदारी खेड़ा में किराए के मकान में रहते थे। पत्नी और दो बच्चे दिल्ली में रहते हैं। चारबाग आरपीएफ  में उनकी तैनाती थी। सोमवार को रूम से शाम सात बजे से रात 10 बजे की ड्यूटी करने चारबाग स्टेशन गए थे। मंगलवार सुबह 10 बजे से फिर ड्यूटी थी। मंगलवार को ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें फोन किया। रिंग जाती रही पर फोन रिसीव नहीं हुआ।

मोबाइल सर्विलांस पर लगाया तो ट्रेस हुई लोकेशन

विभागीय अधिकारी और कर्मचारी लगातार फोन करते रहे लेकिन पूरन सिंह का कुछ पता नहीं चल सका। लिहाजा दारोगा की गुमशुदगी की विभागीय उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। आरपीएफ के कर्मचारियों ने ही दारोगा पूरनसिंह के मोबाइल की लोकेशन सर्विलांस की मदद से ट्रेस कर पुलिस को सूचना दी। लोकेशन के आधार पर पुलिस मोबाइल को ट्रेस करके यार्ड के पास पहुंची तो वहां झाड़ियों में खून से लथपथ दारोगा पूरन सिंह का शव पड़ा था। मौके से मृतक दारोगा का मोबाइल, पर्स, सर्विस पिस्टल और नौ कारतूस भी मिले हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

सीने में गोली लगने के अलावा कोई चोट नहीं

आलमबाग थाना प्रभारी ने बताया कि दारोगा पूरन सिंह के सीने में बायीं तरफ गोली लगी है। उसके अलावा उनके शरीर पर कहीं कोई चोट या खरोंच नहीं है। लिहाजा मृत्यु से पहले किसी से संघर्ष की तस्दीक नहीं हो सकी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में पुलिस अच्छे से जांच कर पाएगी। परिवारजनों को सूचना दे दी गई है। वह जो भी तहरीर देंगे, उसके और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। दारोगा पूरन सिंह को गोली कैसे लगी? पुलिस अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं।

Hot this week

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...

Ramnagar संगीत सिखाने के बहाने गलत हरकत का आरोप, शिक्षक पर POCSO के तहत FIR

एफएनएन, रामनगर : उत्तराखंड के रामनगर से एक निजी...

Parliament मार्च से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, CJP प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन

एफएनएन, नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में सोमवार से...

Dehradun : भाजपा महिला नेताओं पर अभद्र फेसबुक टिप्पणी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राहुल गांधी के देहरादून दौरे...

Topics

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...

Ramnagar संगीत सिखाने के बहाने गलत हरकत का आरोप, शिक्षक पर POCSO के तहत FIR

एफएनएन, रामनगर : उत्तराखंड के रामनगर से एक निजी...

Parliament मार्च से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, CJP प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन

एफएनएन, नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में सोमवार से...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img