03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Dehradun में डिजिटल कंपनी से 2.5 करोड़ की ठगी का मामला, सॉफ्टवेयर डील में धोखा और डेटा लीक के आरोप, FIR दर्ज।

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के राजपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ा कॉर्पोरेट ठगी और डेटा दुरुपयोग का मामला सामने आया है। सहस्रधारा रोड स्थित आईटी पार्क की एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी ने केरल और कर्नाटक के चार व्यक्तियों और एक निजी कंपनी पर करीब 2.5 करोड़ रुपये की ठगी, मानहानि और गोपनीय जानकारी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। इस मामले में राजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

शिकायतकर्ता कंपनी इनफोमो डिजिटल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राघवेंद्र अग्रवाल के अनुसार, वर्ष 2020 में उनकी सिंगापुर स्थित होल्डिंग कंपनी के साथ आरोपियों ने एक सॉफ्टवेयर बेचने का प्रस्ताव रखा था। इसके तहत दो समझौते हुए, जिनमें 35 लाख रुपये नकद और करीब 2.5 करोड़ रुपये के 17.5 लाख शेयर आरोपियों को दिए गए।

आरोप है कि भुगतान और शेयर ट्रांसफर के बाद भी आरोपियों ने सॉफ्टवेयर का सोर्स कोड उपलब्ध नहीं कराया और सॉफ्टवेयर सही तरीके से काम नहीं कर सका। इससे कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। शिकायत में समदीप वार्घशी, दिलीप रामचंद्रा अदिगा, संजू पुलियंकलाठ, हृषिकेश मेनन और एमएन शेट्ठी टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड को आरोपी बनाया गया है।

पीड़ित कंपनी का आरोप है कि बाद में आरोपियों ने अवैध रूप से अतिरिक्त धनराशि की मांग की और मांग पूरी न होने पर कंपनी की छवि खराब करने के लिए ईमेल अभियान चलाया। साथ ही, कंपनी निदेशकों के पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे संवेदनशील दस्तावेज भी साझा किए गए।

कंपनी ने जुलाई 2025 में दो कानूनी नोटिस भेजे, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। राजपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Dehradun में मॉर्निंग वॉक पर निकले MDDA अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में सोमवार सुबह हरिद्वार रोड...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img