03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Kumari Selja का गढ़वाल दौरा 6 मई से शुरू, पांच जिलों में संगठन को मजबूत करने पर फोकस

एफएनएन, देहरादून : Kumari Selja प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा 6 मई से उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को मजबूत करना, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद बढ़ाना और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा करना है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कुमारी सैलजा 6 मई को ऋषिकेश पहुंचेंगी, जहां से उनके गढ़वाल दौरे की औपचारिक शुरुआत होगी। इसके बाद वह लगातार पांच दिनों तक पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी जिलों का भ्रमण करेंगी।

जिलेवार कार्यक्रम तय

दौरे के तहत 7 मई को श्रीनगर में पौड़ी जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठन की वर्तमान स्थिति और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी।

8 मई को प्रदेश प्रभारी रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि पहुंचेंगी, जहां जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक मजबूती पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

9 मई को चमोली जिले के गोपेश्वर स्थित बिरही क्षेत्र में जिला स्तरीय बैठक रखी गई है। इस दौरान कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर क्षेत्रीय मुद्दों और संगठन की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

धार्मिक कार्यक्रम भी शामिल

दौरे के दौरान कुमारी सैलजा बाबा केदारनाथ धाम के दर्शन भी करेंगी। 10 मई को वह बदरीनाथ धाम की यात्रा पर जाएंगी और वहां पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद वह श्रीनगर लौटेंगी।

टिहरी जिले में अंतिम पड़ाव

11 मई को उनका अंतिम कार्यक्रम टिहरी जिले के चंबा में निर्धारित है, जहां जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक के बाद वह नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

राजनीतिक दृष्टि से अहम दौरा

पार्टी सूत्रों के अनुसार यह दौरा उत्तराखंड में कांग्रेस संगठन को सक्रिय करने और आगामी चुनावी रणनीति को मजबूत करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कि इस दौरे के जरिए जमीनी कार्यकर्ताओं को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा।

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img