फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर कॉलेज धन्तिया बरेली के कई होनहार बिरवान ने भी यूपी बोर्ड एक्जाम-2026 में खूब चमक बिखेरी है।



इंटरमीडिएट में इस कॉलेज मुस्कान 90.83% प्राप्तांक लेकर कॉलेज और क्षेत्र में टॉपर रहीं। हिमांशु ने 87.66% मार्क्स के साथ कॉलेज में दूसरा और हम्दोसना ने 85.35% अंक प्राप्त करके तीसरे स्थान पर रहकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय प्रबंधक भद्रसेन गंगवार ने सभी टॉपर विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवम् उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।






