03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

Spread the love

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां गोपेश्वर–चोपता मोटर मार्ग पर सेना का वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन करीब 500 मीटर नीचे गिरने से उसमें सवार दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीण युवकों प्रदीप रमोला, राहुल और अजय पंवार ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू किया और दोनों घायलों को खाई से निकालकर निजी वाहन से जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया।

घायलों में जांबाज सिंह (29 वर्ष, निवासी भिवानी, हरियाणा) और धवन सिंह (28 वर्ष) शामिल हैं। डॉक्टरों के अनुसार जांबाज सिंह को हल्की चोटें आई हैं, जबकि धवन सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है और वे बेहोशी की स्थिति में हैं।

ARMY VEHICLE ACCIDENT CHAMOLI

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए धवन सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद सेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें हेलीकॉप्टर के जरिए एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए भेजा।

बताया जा रहा है कि दोनों जवान सिग्नल कंपनी, ज्योतिर्मठ में तैनात हैं और धवन सिंह अग्निवीर के रूप में देश सेवा कर रहे हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा, वहीं स्थानीय लोगों की तत्परता की भी सराहना की जा रही है।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img