Sunday, April 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडगंगा का रौद्र रूप: 21 श्रद्धालु टापू पर फंसे, बड़ा रेस्क्यू

गंगा का रौद्र रूप: 21 श्रद्धालु टापू पर फंसे, बड़ा रेस्क्यू

एफएनएन, हरिद्वार: गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से रविवार को सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में बड़ा हादसा टल गया। नदी के बीच बने टापू पर स्नान कर रहे श्रद्धालु तेज बहाव के कारण फंस गए, जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाया।

सूचना मिलते ही जल पुलिस, पीएसी, फ्लड कंपनी और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब 10:40 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि कई लोग टापू पर फंसे हुए हैं। राहत और बचाव कार्य में तेजी दिखाते हुए टीमों ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

इस संयुक्त अभियान में कुल 21 श्रद्धालुओं को बचाया गया, जिनमें 10 पुरुष, 7 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल थे। सभी लोग दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के रहने वाले बताए गए हैं।

कबीर कुटीर घाट क्षेत्र में भी इसी तरह की स्थिति बनी थी, जहां टापू पर फंसे लोगों को बोट और अन्य राहत उपकरणों की मदद से सुरक्षित किनारे लाया गया।

गनीमत रही कि इस पूरी घटना में किसी की जान नहीं गई। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गंगा स्नान के दौरान जलस्तर और बहाव की जानकारी जरूर लें और गहरे या टापू जैसे क्षेत्रों में जाने से बचें।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments