03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मथुरा में दर्दनाक नाव हादसा, 10 लोगों की मौत, कई लापता

एफएनएन, मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन में यमुना नदी में एक बड़ा नाव हादसा हो गया। इस दुर्घटना में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।

जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं से भरी नाव यमुना नदी में घूमने के दौरान अचानक असंतुलित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि तेज हवा और पांटून पुल से टकराने के कारण यह हादसा हुआ। कुछ अधिकारियों ने नाव में ओवरलोडिंग को भी दुर्घटना की एक बड़ी वजह बताया है।

मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अब तक करीब 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि गोताखोर लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।

इस घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य तेज करने और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की बात भी कही गई है।

मथुरा रेंज के डीआईजी शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि नाव में करीब 25 से 27 लोग सवार थे। वहीं, एसडीएम ऋतु सिरोही ने 10 लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए ओवरलोडिंग को हादसे का प्रमुख कारण बताया।

बताया जा रहा है कि यह श्रद्धालु दल लुधियाना से वृंदावन दर्शन के लिए आया था। हादसे के समय दोपहर करीब 2:45 बजे तेज हवा चल रही थी, जिससे नाव असंतुलित होकर पुल से टकरा गई और पलट गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में मदद की और कई लोगों की जान बचाई। इस हादसे पर विभिन्न राजनीतिक नेताओं ने दुख जताया है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Hot this week

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img