03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पुलिस से बचने के लिए जंगल में छिपा युवक, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी

Spread the love

एफएनएन, ऋषिकेश : ऋषिकेश में देहरादून रोड स्थित वन विभाग बैरियर के पास नियमित चेकिंग के दौरान हरियाणा निवासी एक युवक के भागने और फिर पुलिस पर फायरिंग करने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने जंगल में घुसकर गोली चलाई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम नियमित वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान हरियाणा निवासी इमरान नाम का युवक पुलिस को देखकर काली मंदिर की ओर भाग गया। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया, जिसके बाद वह पास के जंगल में घुस गया।

पुलिस ने आरोपी को रुकने और आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे घेरकर काबू कर लिया और गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में पुलिस टीम सुरक्षित रही और किसी को कोई चोट नहीं आई। पुलिस के अनुसार, आरोपी ट्रक चोरी के एक मामले में भी संलिप्त रहा है। एसपी देहात जया बलूनी ने कहा की मामले मे जांच की जा रही है, उक्त व्यक्ति ने पुलिस पर फायरिंग क्यों की इसके बारे मे जानकारी जुटाई जा रही है।

उठे सवाल
बड़ा सवाल यह है कि यदि पुलिस पहले से चेकिंग कर रही थी, तो संदिग्ध को भागने का मौका कैसे मिला? आरोपी वास्तव में फायरिंग कर रहा था या सिर्फ पुलिस की कहानी है। या फिर यह पुलिस की कार्रवाई को जायज ठहराने की कहानी है। आपराधिक इतिहास का हवाला देते हुए पुलिस ने आरोपी को ट्रक चोरी के मामले में शामिल बताया है।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img