Friday, April 3, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड में कांग्रेस की हलचल तेज, प्रभारी सैलजा करेंगी संगठन समीक्षा

उत्तराखंड में कांग्रेस की हलचल तेज, प्रभारी सैलजा करेंगी संगठन समीक्षा

एफएनएन, देहरादून: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा लंबे समय बाद प्रदेश का पांच दिवसीय दौरा करेंगी। 8 से 12 अप्रैल तक अलग-अलग जिलों में जाकर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा करेंगी।

कांग्रेस प्रभारी आठ अप्रैल को ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर से पांच दिवसीय दौरा शुरू करेगी। इसी दिन रुद्रपुर, काशीपुर महानगर कांग्रेस व जिला कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक लेंगी। नौ अप्रैल को हल्द्वानी में नैनीताल जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक करने के बाद शाम को कोटद्वार में बैठक करेंगी।

10 अप्रैल को हरिद्वार में हरिद्वार महानगर कांग्रेस कमेटी, हरिद्वार ग्रामीण, रूड़की ग्रामीण व महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में लेंगी। सायंकालीन गंगा आरती के बाद देहरादून पहुंचेगी।

11 अप्रैल को नगर कांग्रेस कमेटी मसूरी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम को कांग्रेस भवन में महानगर कांग्रेस कमेटी, पछुवादून व परवादून जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की बैठक, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक विभाग, अनुसूचित जाति विभाग व पूर्व सैनिक विभाग के पदाधिकारियों की बैठक लेंगी। 12 अप्रैल को एनएसयूआई की ओर से आयोजित जय भीम-जय हिंद कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस नई दिल्ली रवाना होंगी।

कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि कुमारी सेलजा के दौरे के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा करेंगी। उनका यह दौरा निश्चित रूप से पार्टी कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments