03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

CM धामी की सख्ती का असर, राजपुर फायरिंग मामले में 3 और आरोपी हिरासत में

एफएनएन, देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत उत्तराखण्ड पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न आपराधिक मामलों में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। राजपुर क्षेत्र में हुई फायरिंग एवं हत्या की घटना में देहरादून पुलिस ने तीन अन्य अभियुक्तों आदेश गिरी (निवासी जनपद शामली, उप्र), समीर चौधरी (जनपद हरिद्वार) और मोहित अरोड़ा (नई दिल्ली) को गिरफ्तार किया है।

चार आरोपी पहले हो चुके है अरेस्ट

इस घटना में चार अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा महाराष्ट्र में हुई 18.5 लाख रुपये की डकैती के मामले में फरार अभियुक्त योगेश रमेश लहारे (निवासी जिला रायगढ़, महाराष्ट्र) को देहरादून एवं महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त टीम ने ऋषिकेश क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इसी क्रम में उड़ीसा के कटक जनपद से जेल तोड़कर फरार हुए एक लाख रुपये के इनामी अपराधी राजा साहनी निवासी जिला बेगूसराय (बिहार) को टिहरी एवं देहरादून पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर धर दबोचा। अतिक्रमण के खिलाफ भी पुलिस का सघन अभियान जारी है। देहरादून पुलिस द्वारा ट्रैफिक पुलिस एवं कैंटोनमेंट बोर्ड के सहयोग से डाकरा बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया गया।

पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड दीपम सेठ ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत पूरे प्रदेश में पुलिस टीमों द्वारा व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। बैरियर एवं संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन जांच की जा रही है। जनसुरक्षा के दृष्टिगत पीजी, हॉस्टल, होटल, आश्रम एवं धर्मशालाओं में ठहरने वाले व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध निरंतर चालान एवं वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Hot this week

Haridwar में IB के SP पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली गोली

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar उत्तराखंड के हरिद्वार से एक...

Panipat में नकली कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री का भंडाफोड़, 41 हजार बोतलें बरामद

एफएनएन, पानीपत : Panipat बाजार में बिकने वाली नामी...

Ankita Bhandari की मां सोनी देवी को मिली जान से मारने की धमकी, IG ने SSP को दिए जांच के आदेश

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Almora के कसार देवी होमस्टे में दिल्ली के पर्यटक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव

एफएनएन, अल्मोड़ा : Almora उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल...

Topics

Haridwar में IB के SP पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली गोली

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar उत्तराखंड के हरिद्वार से एक...

Almora के कसार देवी होमस्टे में दिल्ली के पर्यटक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव

एफएनएन, अल्मोड़ा : Almora उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल...

Mother की अर्थी को कंधा देकर भावुक हुए CM योगी आदित्यनाथ

एफएनएन, पौड़ी गढ़वाल : Mother उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री...

Dineshpur में दो युवकों पर धारदार हथियारों से हमला

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur ऊधम सिंह नगर जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img