03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुड़की में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, तीन की मौत

Spread the love

एफएनएन, रुड़की : हरिद्वार जिले रुड़की में हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. मामला मंगलौर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां पर तीन किशोर बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, जैसे ही वह पीरपुरा अंडरपास के पास पहुंचे तो हरिद्वार की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार (कैप्सूल) ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर ही अफरा-तफरी मच गई. इस दर्दनाक हादसे में तीन नाबालिग लड़कों की मौत हो गई. हादसे की खबर जैसे ही मृतकों के गांव तक पहुंची तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. वहीं मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

पीरपुरा गांव के अंडरपास पर हुआ हादसा: दरअसल, मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में पीरपुरा गांव के अंडरपास पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित (कैप्सूल) ट्रक ने बाइक सवार तीन नाबालिग लड़कों को टक्कर मार दी. वहीं इस सड़क हादसे में मौके पर ही दो किशोरों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान अयान (16 वर्ष) और मोहम्मद रकीब (17 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि उनका तीसरा साथी मोहम्मद साकिब (16 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया था.

haridwarहादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार: हादसा होते ही ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया था. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी. स्थानीय लोगों ने तुरंत हादसा होने की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. इसी के साथ पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
ETV Bharat
तीसरे किशोर ने हॉस्पिटल में तोड़ा दम: बताया गया है कि उपचार के दौरान तीसरे किशोर की भी मौत हो गई. एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है. ट्रक चालक की तलाश की जा रही है. हादसे के सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है. तहरीर मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

Hot this week

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Topics

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img