03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

साइबर ठगों का नया जाल: गैस बुकिंग के बहाने महिला से 1.91 लाख की ठगी

एफएनएन, नैनीताल: नैनीताल शहर के मल्लीताल क्षेत्र में ऑनलाइन धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां गैस बुकिंग के दौरान शिकायत दर्ज कराने के बहाने एक महिला से करीब 1.91 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़िता ने मामले में कोतवाली मल्लीताल में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मल्लीताल स्थित गार्डन हाउस क्षेत्र निवासी बीना शाह ने बताया कि 20 मार्च 2026 को उन्होंने इंडेन गैस की बुकिंग की थी, लेकिन भुगतान सफल नहीं होने पर उन्होंने पेटीएम के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की। इसी दौरान उन्हें एक व्हाट्सएप नंबर के जरिए संपर्क करने के लिए कहा गया। पीड़िता के अनुसार, उन्होंने दिए गए नंबर 08250671748 पर संपर्क किया, जहां से उन्हें कॉल भी आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को पेटीएम से जुड़ा बताते हुए स्क्रीन शेयरिंग के जरिए कुछ प्रक्रियाएं कराईं। इसी दौरान उनके बैंक खाते से 84,539 रुपये और 9,999 रुपये मो फरहान नाम के व्यक्ति को ट्रांसफर हो गए।

इसके बाद 21 मार्च को फिर कॉल कर ठग ने पैसे वापस करने का झांसा दिया और अलग-अलग बहानों से अंजली नाम पर दोबारा रकम ट्रांसफर करवा ली। इस तरह कुल मिलाकर 1 लाख 91 हजार 487 रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़िता को बैंक से आए संदेशों के बाद धोखाधड़ी का एहसास हुआ। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से उन्हें एक अन्य नंबर 7602641221 से लगातार कॉल आ रही है। महिला ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाल हरम पंत ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

Girdhari Sahu की पहली शादी से अनजान थीं रेखा आर्य, पति पर लगे आरोपों की जांच करेगी 10 सदस्यीय SIT

एफएनएन, देहरादून : Girdhari Sahu उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण...

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img