03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कुत्ते की जान बचाने के चक्कर में युवक की दुर्घटना, इलाज के दौरान निधन

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार: धर्मनगरी में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. हरिद्वार में एक बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई. अचानक हाईवे पर आए कुत्ते को बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और रेलिंग से जा टकराई. हायर सेंटर में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान 30 वर्षीय शुभम कश्यप के रूप में हुई, जो हरिद्वार के मिस्सरपुर गांव का निवासी है.

पुलिस के अनुसार बीती रात यह हादसा ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के हरि लोक तिराहे के पास हुआ था. 30 साल का शुभम कश्यप जो देर रात हरिलोक तिराहे से अपने घर मिस्सरपुर लौट रहा था. तभी रास्ते में एक कुत्ता अचानक हाईवे पर आ गया. कुत्ते को बचाने के चक्कर में शुभम का बैलेंस बिगड़ गया और तेज रफ्तार बाइक सीधा हाईवे के किनारे लोहे की रेलिंग से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शुभम रेलिंग से टकराने के बाद उल्टा लटक जाता है और बाइक भी आगे जाकर गिर गई.

यह हादसा पास में ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. हादसे का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होती और रेलिंग से टकराती हुई नजर आ रही है. वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि हाईवे पर रेलिंग पार करके कुत्ता जाता है, सामने आ रहा शुभम उसे देखकर अपना बैलेंस खो देता है. कुत्ते को बचाने के चक्कर में उसकी बाइक सीधा रेलिंग से टकराती है और फिर वो गंभीर रूप से घायल हो जाता है. वहीं हादसा होते ही कुछ लोग शुभम को उठाकर सड़क पर साइड में लेटा देते हैं.

ज्वालापुर कोतवाली में तैनात एसएसआई खेमेंद्र गंगवार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृतक युवक के शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया. घटना के बाद मृतक परिवार में मातम छाया हुआ है. वहीं घटना का वीडियो अब सामने आया है.

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img