03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

महंगाई के खिलाफ हरीश रावत का अनोखा विरोध, रखा मौन व्रत

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत ने प्रस्तावित बिजली व पानी की दरें बढ़ाने के विरोध में मौन व्रत रखा। उन्होंने कहा, महंगाई से आम लोग त्रस्त हैं। वहीं, सरकार बिजली व पानी की दरें बढ़ाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने एलान किया कि मौन उपवास के बाद अगले 15 दिनों तक कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं करूंगा।

हरीश रावत ने कहा, नवरात्र के अवसर पर मेरा सांकेतिक मौन व्रत लाखों उपभोक्ताओं को समर्पित है, जो बिजली व पानी की बढ़ने वाली दरों से अभी से ही झुलसने लगे हैं। अभी बिजली की दरें बढ़ी भी नहीं हैं लेकिन लोग पहले से ही परेशान हैं।

उन्होंने मां जगदंबा से प्रार्थना की कुछ ऐसा रास्ता निकालो कि लोगों पर आर्थिक बोझ कम हो। संयोग है कि आज इस उपवास के साथ मैं अगले 15 दिनों तक कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं करूंगा, जिससे कुछ पीछे की ओर देखकर आगे के लिए अपनी सोच को विकसित कर सकूं। लेकिन मैं विवाह समारोह में रहूंगा।

Hot this week

Lalkuan : रेत से भरे डंपर में दबकर मजदूर की दर्दनाक मौत, जेसीबी चालक की लापरवाही बनी जानलेवा

एफएनएन, हल्द्वानी : Lalkuan उत्तराखंड के लालकुआं में एक दर्दनाक...

Kanwar Yatra : देहरादून में जाम रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस का बड़ा प्लान

एफएनएन, देहरादून : Kanwar Yatra के दौरान देहरादून शहर...

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img