03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नैनीताल में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, एक की मौत

Spread the love

एफएनएन, नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में शुक्रवार सुबह तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ है. खुपी के पास बुलेरो कार और प्राइवेट बस में टक्कर हुई है, जिसके बाद बस सड़क में पलट गई है. इस हादसे में 1 यात्री की मौत हो गयी है. जबकि 8 यात्री घायल हैं. सभी घायलों का रेस्क्यू कर हल्द्वानी सुशील तिवाड़ी अस्पताल भेज दिया गया है, जिसमें एक और यात्री की हालत नाजुक बनी हुई है. बताया जा रहा है कि हल्द्वानी से बस गंगोलीहाट जा रही थी. लेकिन खुपी के पास सड़क हादसे के बाद पलट गई. हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई. तो ग्रामीणों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी, जिसके बाद राहत बचाव स्थानीय लोगों के साथ पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने शुरू किया और घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा है.

घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि नैनीताल जिले के भवाली रोड स्थित खुपी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह यानी कि 27 मार्च को एक सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई. आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल से समय 07:27 पर सूचना मिलने पर एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल से उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई.

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई थी, जिसमें चालक के अनुसार लगभग 15–16 यात्री सवार थे. एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित एवं कुशलतापूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया. रेस्क्यू के दौरान 07 घायलों को सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार के उपरांत तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया. इस दुर्घटना में 01 व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. टीम द्वारा अन्य यात्रियों की स्थिति का भी जायजा लिया गया तथा घटनास्थल पर सर्चिंग की गई.

Hot this week

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Udham Singh Nagar पुलिस में बड़ा फेरबदल ! SSP अजय गणपति ने 18 अधिकारियों के किए तबादले

एफएनएन, रुद्रपुर : Udham Singh Nagar में कानून-व्यवस्था को और...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Rudrapur में 9.5 लाख की साइबर ठगी ! म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur उत्तराखंड के रुद्रपुर में साइबर...

Uttarakhand में सड़क हादसों पर बड़ा फैसला ! अब 112 से जुड़ेगी हर इमरजेंसी सेवा

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान...

UTU Exam Paper लीक मामला: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, मचा हड़कंप

एफएनएन, देहरादून : UTU Exam Paper उत्तराखंड में परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img