Tuesday, March 24, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडस्कूल के प्रधानाचार्य और कनिष्ठ सहायक निलंबित, प्रबंध समिति का action

स्कूल के प्रधानाचार्य और कनिष्ठ सहायक निलंबित, प्रबंध समिति का action

एफएनएन, हरिद्वार : जनपद हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र के रोहालकी स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य और कनिष्ठ सहायक को गंभीर आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई विद्यालय की प्रबंध समिति ने सर्वसम्मति से की।

जानकारी के अनुसार, प्रधानाचार्य सतपाल सिंह और कनिष्ठ सहायक अमन सैनी पर शुल्क से जुड़े दस्तावेजों में फर्जी हस्ताक्षर करने और धनराशि के गबन के आरोप लगे हैं। इन आरोपों को गंभीर मानते हुए दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विद्यालय प्रबंध समिति ने मामले की विभागीय जांच कराने की भी सिफारिश की है। इस कार्रवाई के बाद विद्यालय में हड़कंप का माहौल है।

प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजय लंबदार ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी निदेशक माध्यमिक शिक्षा और अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा को भेज दी गई है, ताकि आगे की विभागीय कार्रवाई की जा सके।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments