03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

संत निरंकारी भवन के पास नाले में मिला मृत युवक, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : उत्तराखंड के हरिद्वार में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां संत निरंकारी भवन के पास नाले में एक युवक मृत मिला। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई गई है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। जांच की जा रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शहर के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित संत निरंकारी भवन के पास हुई है। जहां शनिवार सुबह नाले में एक अज्ञात युवक का शव मिला। राहगीरों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची रानीपुर कोतवाली पुलिस ने शव को नाले में से बाहर निकाला। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई गई कि है हत्या के बाद शव नाले में फेंका गया है।

मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। टीम साक्ष्य जुटा रही है। रानीपुर कोतवाली प्रभारी आशुतोष राणा ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास जारी है। आसपास लोगोंं से भी पूछताछ की जा रही है। मामले में हत्या की आशंका है। लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Hot this week

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img