03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड: नया बिजली कनेक्शन चाहिए तो अब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी जेब

Spread the love

बीपीएल को छोड़ सभी श्रेणियों का शुल्क बढ़ा; एलटी में आठ तो एचटी, ईएचटी कनेक्शन के शुल्क में 12 साल बाद हुई बढ़ोतरी

एफएनएन,देहरादून: अब उत्तराखंड में बिजली का नया कनेक्शन लेने पर उपभोक्ताओं को जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (यूईआरसी) ने बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले लोग) को छोड़कर अन्य सभी श्रेणियों में नए कनेक्शन का शुल्क बढ़ा दिया है। साथ ही इसे लागू भी कर दिया गया है। लो टेंशन (एलटी) कनेक्शन के शुल्क में आठ वर्ष तो हाई टेंशन (एचटी) व एक्स्ट्रा हाई टेंशन (ईएचटी) कनेक्शन के शुल्क में 12 वर्ष बाद बदलाव किया गया है।

मीटर टेस्टिंग की होगी वीडियोग्राफी

मीटर टेस्टिंग के दौरान वीडियोग्राफी करने के साथ ही साइट से मीटर उतारकर टेस्टिंग लैब तक ले जाने के लिए विशेष टेंपरप्रूफ बैग का इस्तेमाल किया जाएगा। यूईआरसी ने ऑनलाइन आवेदन के बाद उपभोक्ता की ओर से वितरण अनुज्ञापी के पास आवेदन से संबंधित दस्तावेज जमा करने की अनिवार्यता भी समाप्त कर दी है। यह दरें भूमिगत (अंडरग्राउंड) और ओवरहेड (विद्युत पोल पर खिंची लाइन) पर लागू होंगी।

40 मीटर दूरी के लिए कनेक्शन शुल्क

लो टेंशन लाइन के लिए

बीपीएल

ओवरहेड: पहले 100 रुपये अब 100 रुपये

अंडरग्राउंड: पहले शून्य अब 300 रुपये

चार किलोवाट तक

ओवरहेड: पहले 1000 रुपये प्रति 10 मीटर अब 1500 रुपये प्रति 10 मीटर पर

अंडरग्राउंड: पहले शून्य अब 4500 रुपये प्रति 10 मीटर

चार किलोवाट तक (प्रीपेड मीटर)

ओवरहेड: पहले 1000 रुपये प्रति 10 मीटर अब 1500 रुपये प्रति 10 मीटर पर

अंडरग्राउंड: पहले शून्य अब 4500 रुपये प्रति 10 मीटर

चार से दस किलोवाट तक

ओवरहेड: पहले 1500 रुपये अब 2000 रुपये

अंडरग्राउंड: पहले 3000 रुपये अब 5000 रुपये

चार से दस किलोवाट (प्रीपेड मीटर)

ओवरहेड: पहले शून्य अब 2000 रुपये

अंडरग्राउंड: पहले शून्य अब 5000 रुपये

दस से 25 किलोवाट तक

ओवरहेड: पहले 2500 रुपये अब 4000 रुपये

अंडरग्राउंड: पहले 5000 रुपये अब 10 हजार रुपये

दस से 25 किलोवाट (प्रीपेड मीटर)

ओवरहेड: पहले शून्य अब 4000 रुपये

अंडरग्राउंड: पहले शून्य अब 10 हजार रुपये

एचटी लाइन के लिए

11 केवी कनेक्शन

टर्मिनल उपकरण: पहले 1.5 लाख रुपये अब दो लाख रुपये

फीडर: पहले चार लाख रुपये अब छह लाख रुपये

ओवरहेड लाइन: पहले 40 हजार रुपये प्रति 100 मीटर अब 80 हजार रुपये प्रति 100 मीटर

अंडरग्राउंड केबल: पहले 1.5 लाख रुपये प्रति 100 मीटर अब तीन लाख रुपये प्रति 100 मीटर

ईएचटी लाइन के लिए

33 केवी कनेक्शन

टर्मिनल उपकरण: पहले 10 लाख रुपये अब 20 लाख रुपये

ओवरहेड लाइन: पहले 75 हजार रुपये प्रति 100 मीटर अब 1.25 लाख रुपये प्रति 100 मीटर

अंडरग्राउंड केबल: पहले 2.5 लाख रुपये प्रति 100 मीटर अब पांच लाख रुपये प्रति 100 मीटर

सिक्योरिटी चार्ज

बीपीएल: पहले 100 रुपये अब 100 रुपये

चार किलोवाट तक (घरेलू): पहले 400 रुपये अब 600 रुपये

चार किलोवाट तक (कॉमर्शियल): पहले 1000 अब 1500 रुपये

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img