03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नाग मंदिर के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, मची अफरा-तफरी

एफएनएन, मसूरी : उत्तराखंड में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा सड़क दुर्घटना देहरादून-मसूरी मार्ग पर हुई है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी है। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्कयू अभियान चलाया। घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देहरादून-मसूरी मार्ग पर हुई है। जहां स्थित नाग मंदिर के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान कार में चालक मौजूद था। वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को खाई से बाहर निकाला।आनन फानन में उसे मसूरी उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। बताया गया कि कार सवार शनिवार सुबह देहरादून से मसूरी जा रहा था। तभी उसके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

घटना में घायल युवक की पहचान निहाल गुप्ता पुत्र सुभाष गुप्ता निवासी रामपुर कला, सैनिक कॉलोनी, देहरादून के रूप में हुई है। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। अस्पताल में निहाल गुप्ता की हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Hot this week

Topics

Cyber Fraud पर STF की नई पहल, 1930 कंट्रोल रूम में तैनात हुआ SBI का नोडल अधिकारी

एफएनएन, देहरादून : Cyber Fraud उत्तराखंड में लगातार बढ़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img