03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में दो न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट परिसरों में हड़कंप, पुलिस और BDS मौके पर तैनात

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नैनीताल/उत्तरकाशी: उत्तराखंड के नैनीताल और उत्तरकाशी जिले से बड़ी खबर सामने आई है. दोनों ही जगहों पर जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी है. इस धमकी के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम दोनों ही जिलों में जिला एवं सत्र न्यायालय में पहुंची और कोर्ट परिसर को खाली कराकर संघन जांच की.

नैनीताल कोर्ट के लिए मिली धमकी: फिलहाल जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार ऑल इंडिया जजेस संगठन को ई-मेल भेजा गया था, जिसमें नैनीताल जिला न्यायालय को निशाना बनाने हुए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. ई-मेल मिलने के बाद न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

सूचना मिलते ही पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वाड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और पूरे परिसर की सघन जांच की गई. ऑल इंडिया जजेस संगठन को एक ई-मेल प्राप्त हुआ है, जिसमें नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को अवगत करा दिया गया है. फिलहाल पुलिस और बम डिस्पोजल टीम द्वारा न्यायालय परिसर की जांच की जा रही है और सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं.
-भागवत प्रसाद, अध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन, नैनीताल-

वहीं इस मामले पर नैनीताल एसपी डॉ जगदीश चंद्र ने बताया कि ईमेल के माध्यम से नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय में बम होने की सूचना मिली थी. इसके बाद कोर्ट में पुलिस तैनात की गई है. साथ ही बाम निरोधक दस्ता समेत अन्य एजेंसी के द्वारा कोर्ट में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. सूचना की बाद से जिला न्यायालय के अधिकांश हिस्से को चेक किया गया है. किसी प्रकार की कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है.

उत्तरकाशी कोर्ट को भी मिली धमकी: नैनीताल के अलावा जिला न्यायालय उत्तरकाशी को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद जिला न्यायालय उत्तरकाशी में अफरा तफरी मच गई. जिला जज की सूचना पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने पूरे न्यायालय परिसर को खाली करवाया. पुलिस और इंटेलिजेंट टीम ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी है. वहीं, जिला प्रशासन प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ गया है. बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी अदालत परिसरों में ई-मेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई.

जिला कोर्ट से सूचना मिली थी कि मेल पर परिसर में आरडीएक्स होने की सूचना है. सूचना मिलते ही पूरे कोर्ट परिसर को खाली करवाकर जांच शुरू कर दी है. -भावना कैंथोला, नगर कोतवाल, उत्तरकाशी-

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...

Topics

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img