03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सड़क हादसे: ट्रक की चपेट में आई बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

Spread the love

एफएनएन, रुड़की: हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां पर उसका उपचार चल रहा है. इसी के साथ पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हादसे की जांच तेज कर दी है. वहीं घटना के बाद मृतकों के परिवार में मातम छाया हुआ है.

जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक भगवानपुर से हरिद्वार की ओर जा रहे थे, जैसे ही वह भगवानपुर बाईपास मार्ग पर बेडपुर चौक के पास ईंट-भट्टे के उनकी बाइक एक ट्रक की चपेट में आ गई. बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि उनकी बाइक ट्रक के नीचे जा घुसी, जिससे बाइक पर सवार (28 वर्षीय) शिवम और (26 वर्षीय) सूरज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि (25 वर्षीय) अमन यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा के बाद आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े, लेकिन लोगों के पहुंचने से पहले ही ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया.

जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी, सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहंची, सबसे पहले पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस के माध्यम से रुड़की के सरकारी अस्पताल में भेजा, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसी के साथ पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा, वहीं दोनों मृतक युवक और घायल की पहचान निवासी बनारस हाल निवासी भगवानपुर के रूप में हुई है. फिलहाल पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है.

Hot this week

Lalkuan : रेत से भरे डंपर में दबकर मजदूर की दर्दनाक मौत, जेसीबी चालक की लापरवाही बनी जानलेवा

एफएनएन, हल्द्वानी : Lalkuan उत्तराखंड के लालकुआं में एक दर्दनाक...

Kanwar Yatra : देहरादून में जाम रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस का बड़ा प्लान

एफएनएन, देहरादून : Kanwar Yatra के दौरान देहरादून शहर...

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img