03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मथुरा में सामूहिक आत्महत्या, घर से सुसाइड नोट और वीडियो बरामद, 5 शव मिले

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, मथुरा: यूपी के मथुरा में मंगलवार सुबह महावन तहसील थाना क्षेत्र खप्परपुर गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली. इसको लेकर जिलाधिकारी सी पी सिंह ने बताया घर के अंदर मोबाइल फोन में एक सुसाइड नोट और वीडियो भी बरामद किया गया है.

मरने वालों में सभी एक ही परिवार के हैं. मरने वालों में माता-पिता, दो पुत्री ओर एक बेटा शामिल हैं. आज सुबह घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थे. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

एक परिवार के 5 लोगों की मौत, सुसाइड नोट और वीडियो मिला

महावन तहसील के खप्परपुर गांव में एक परिवार के 5 लोगों की मौत होने से सनसनी फैल गई. परिवार में मनीष 35 वर्षीय, पत्नी 30 वर्षीय, पंकज ढाई साल, बेटी प्रियांशी चार साल ओर हनी 5 साल की मौत हो गई है. सुसाइड नोट और वीडियो के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

दरअसल बताया जा रहा है कि सोमवार की देर शाम को मनीष दूध लेकर आया था. दूध में जहर मिलने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल ग्रामीण कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं.

एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस खप्परपुर गांव में पहुंची है. यहां एक परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों मैं मौत हुई है.

इस घटना सभी मृतक एक ही परिवार के हैं. इनमें पिता-पत्नी और दो बेटी एक पुत्र शामिल हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. सभी शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.

इस सामूहिक मौतकांड को लेकर जिलाधिकारी सी पी सिंह ने बताया महावन तहसील के खप्परपुर गांव में एक बहुत ही दुखद घटना घटित हुई है. मनीष कुमार के घर में परिवार के पांच लोग मृतक पाए गए हैं. यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. घर के अंदर मोबाइल फोन में एक सुसाइड नोट और वीडियो भी बरामद किया गया है.

उन्होंने बताया कि फोन में मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि एक प्लॉट उन्होंने 12 लाख रुपए में बेचा था और उसका पैसा भी मिल गया था. गांव में खेती-बाड़ी भी है, लेकिन उन्होंने आत्महत्या परिवार के साथ की. इन पूरे तथ्यों पर गहनता से जांच की जा रही है. दीवार पर भी सुसाइड नोट लिखा है. फिलहाल मौके पर फॉरेंसिक जांच टीम सबूत तलाश में लगी है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया महावन के खप्परपुर गांव में एक सूचना मिली कि एक परिवार के लोग मृतक अवस्था में मिले हैं पुलिस मौके पर पहुंची कमरे के अंदर एक सुसाइड नोट वीडियो भी मिला है.

मनीष खेती-बाड़ी का काम भी करते हैं. मनीष ने ऐसा कदम उठाने से पहले एक वीडियो भी बनाया था. फिलहाल पुलिस ने इस वीडियो को कब्जे में ले लिया है और उसकी जांच कराने में जुट गई है.

पुलिस को सूचना मृतक मनीष के भाई के द्वारा दी गई थी, जब सुबह मनीष के बच्चे घर के बाहर नहीं दिखाई दिए, तो परिजनों को कुछ संदेह हुआ, तभी घर का दरवाजा खटखटाना लगे, तो मिला कि अंदर से दरवाजा बंद है. तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई. फिलहाल पुलिस घर के अंदर किसी जाने नहीं दे रही है.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haridwar Pakistani नेटवर्क से जुड़े ट्रांजेक्शन मामले में महिला टीचर गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिले के कलियर थाना क्षेत्र...

Hamirpur Kurara में निर्माणाधीन पुल गिरने से बड़ा हादसा, 6 मजदूरों की मौत

एफएनएन, हमीरपुर : Hamirpur Kurara जिले के कुरारा क्षेत्र...

ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक 20 मीटर नीचे गिरा, दो की मौत

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh Brahmanand तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़...

Dhamtari में बंद फल दुकान के भीतर मिला ऑटो चालक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में...

Topics

ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक 20 मीटर नीचे गिरा, दो की मौत

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh Brahmanand तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़...

Dehradun में बकरीद पर उमड़ी भीड़, नमाज के बीच गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग

एफएनएन,देहरादून: Dehradun त्याग और बलिदान के प्रतीक ईद-उल-अजहा (बकरीद)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img