03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हादसे में मौत के बाद सड़क जाम, शव रखकर प्रदर्शन, यशपाल आर्य का प्रशासन पर हमला

एफएनएन, रुद्रपुर: काशीपुर में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद से क्षेत्र में हालात तनाव बने हैं. बीती देर रात गुस्साए लोग मृतक के शव को लेकर सड़क में बैठ गए. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों को अपना समर्थन दिया. हालांकि देर रात पुलिस के आश्वासन के बाद लोग सड़क से उठ गए. बाद में नेता प्रतिपक्ष ने परिजनों से मुलाकात की.

उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में खनन वाहनों की बेलगाम रफ्तार ने एक बार फिर एक परिवार की खुशियां उजाड़ दी. कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ढकिया नंबर एक में बीते दिन दर्दनाक सड़क हादसे के बाद हालात पूरे दिन तनावपूर्ण बने रहे. देर शाम पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया तो परिजन समेत गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया. देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस को लगी वैसे ही पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई. आक्रोशित लोगों को पुलिस ने समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी. देर शाम नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी मौके पर पहुंचे और लोगों के साथ धरने पर बैठे. इस दौरान उन्होंने प्रशासन को जमकर खरी खोटी सुनाई.

कई घंटों के हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस द्वारा ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया. जिसके बाद नेता विपक्ष ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले सात दिनों में पांच मौत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. आए दिन ओवरलोडिंग खनन वाहनों से लोगों की मौत हो रही है, प्रशासन मौन बैठा है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की शह में खनन का कारोबार फल फूल रहा है. सुबह से लोग यहां पर बैठे हैं, लेकिन शासन प्रशासन का कोई एक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, संवेदनशीलता मर चुकी है. उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा. ऐसे अधिकारियों को सूचीबद्ध किया गया है. उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है लेकिन उसी देवभूमि को कलंकित किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि जब पहली मौत हुई तब ही अधिकारियों को कार्रवाई करनी चाहिए थी. सुबह 8 बजे से रात्रि के 8 बजे तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि इससे प्रतीत होता है कि अफसर शाही बेलगाम हो चुकी है, कहीं न कहीं माफियाओं से गठजोड़ इसका राज होगा. उन्होंने कहा कि बदलाव होगा, ऐसे अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा. गौरतलब है कि बीते दिन खनन सामग्री से लदे एक ट्रक ने बाइक सवार एक व्यक्ति को पीछे से टक्कर मार दी थी. जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. गुस्साए लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया था. पुलिस ने जैसे तैसे मामले को शांत किया. देर शाम एक बार फिर बवाल शुरू हो गया था.

Hot this week

UKPSC Exam Calendar 2026-27 जारी, PCS से JE तक 11 परीक्षाओं की तारीखें घोषित, यहां देखें पूरा शेड्यूल

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में सरकारी नौकरी पाने...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img