03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ऋषिकेश शिवाजी नगर में महिला की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : शिवाजी नगर में एक तलाकशुदा महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शनिवार की रात 10 बजे की है जब महिला घर पर अकेली थी। तभी एक युवक बाइक से गली में आया और दरवाजा खटखटाया। जैसे ही महिला ने दरवाजा खोला तो युवक ने जाली वाले दरवाजे से पिस्टल सटाकर गोली चला दी, जो सीधे महिला के सीने पर लगी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि मृतक महिला की पहचान प्रीति रावत (32) निवासी यमकेश्वर के रूप में हुई है। वह शिवाजी नगर में किराये पर कमरा लेकर पिछले एक साल से रह रही थी और आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से एम्स में नौकरी करती थी। कमरे में लकड़ी व जाली के दो दरवाजे हैं। महिला ने सिर्फ अंदर वाला लकड़ी का दरवाजा खोला था। जाली वाला बंद ही था। तभी आरोपी युवक ने गोली चला दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को जाली तोड़ कर घर के अंदर जाना पड़ा।

बताया जा रहा है कि महिला का आठ साल का बेटा है जो अपने नाना के साथ रहता है। पुलिस के अनुसार, मकान मालिक ने किराये पर रह रही महिला का सत्यापन नहीं कराया था। इससे संबंध में मकान मालिक से पूछताछ के बाद कार्यवाही की जाएगी। एसपी जया बलूनी ने बताया कि हत्या का मामला संज्ञान में आया है। वारदात क्यों हुई और किसने की, अभी जांच की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। जल्द खुलासा किया जाएगा।

पटाखे जैसी आवाज से पड़ोसी को चला पता
पडोसी राधेश्याम ने बताया कि अचानक पटाखे की आवाज आने से वह चौंक गए। चहारदीवारी से झांककर देखा तो महिला खून से लथपथ पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने लोगों को घटना के संबंध में जानकारी दी।

Hot this week

Girdhari Sahu की पहली शादी से अनजान थीं रेखा आर्य, पति पर लगे आरोपों की जांच करेगी 10 सदस्यीय SIT

एफएनएन, देहरादून : Girdhari Sahu उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण...

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img