03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार का निधन, बारामती में क्रैश हुआ निजी विमान

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: महाराष्ट्र के बारामती में एक प्लेन क्रैश हुआ. इस विमान हादसे में एनसीपी नेता अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि लैंडिंग की कोशिश करते समय प्लेन क्रैश हो गया. वह किसी कार्यक्रम के लिए यहां पहुंच रहे थे.

अखिलेश यादव ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम श्री अजीत पवार जी का विमान दुर्घटना में निधन, अत्यंत दुःखद ! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। भावभीनी श्रद्धांजलि !

पीएम मोदी ने अजित पवार के निधन पर दुख व्यक्त किया

पीएम मोदी ने एक्स पर अजित पवार के साथ अपनी फोटो को साझा कर दुख व्यक्त किया. उन्होंने लिखा, “श्री अजीत पवार जी जनता के नेता थे, जिनका ज़मीनी स्तर पर मज़बूत जुड़ाव था। महाराष्ट्र के लोगों की सेवा करने में सबसे आगे रहने वाले एक मेहनती व्यक्तित्व के तौर पर उनका बहुत सम्मान किया जाता था। प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी काबिले तारीफ था। उनका असमय निधन बहुत चौंकाने वाला और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएँ। ओम शांति।”

यह दिल दहलाने वाली दुर्घटना है- गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर कहा, “… यह सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र के लिए एक दुखद घटना है. सूचना है कि क्रैश हुए विमान में अजीत पवार जी भी सवार थे. अगर यह सच है तो आज का दिन बहुत दुर्भाग्य का दिन है… यह दिल दहलाने वाली दुर्घटना है… वे केवल महाराष्ट्र सरकार के उपमुख्यमंत्री नहीं बल्कि देश के जाने-माने राजनेता थे।”

सांसद इमरान मसूद ने घटना को दुखद बताया

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की चार्टर प्लेन क्रैश में हुई मौत पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, “यह बहुत दुखद घटना है… सुबह इस खबर को सुनकर मन बहुत विचलित हो उठा। हमारी उनके परिवार के प्रति पूरी संवेदनाएं हैं। हमारी दुआ है कि ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दे।”

पीएम मोदी और गृहमंत्री ने सीएम देवेंद्र फडणवीस से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोनों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से संपर्क किया और बारामती प्लेन क्रैश के बारे में जानकारी और अपडेट लिए: महाराष्ट्र सरकार

डिप्टी सीएम अजित पवार समेत 5 लोगों की प्लेन क्रैश में मौत

बारामती में क्रैश लैंडिंग: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, 2 और लोगों (1 PSO और 1 अटेंडेंट) और 2 क्रू (PIC+FO) सदस्यों के साथ विमान में सवार थे. शुरुआती जानकारी के अनुसार, विमान में सवार कोई भी व्यक्ति इस दुर्घटना में जीवित नहीं बचा है: DGCA (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन)

सुबह 8.45 बजे हुआ हादसा

मुंबई से बारामती जा रहा चार्टर प्लेन महाराष्ट्र के बारामती में सुबह 8.45 बजे क्रैश लैंड हो गया. उपमुख्यमंत्री अजीत पवार प्लेन में सवार थे

Hot this week

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Topics

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img