03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नैनीताल में भयानक हादसा: युवक गहरी खाई में गिरा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

एफएनएन, नैनीताल : उत्तराखंड के नैनीताल में भयानक हादसा हुआ है। जहां एक युवक की गहरी खाई में गिरने से मौत हुई है। दरअसल, युवक दोस्तों संग पिकनिक मना रहा था। इस दौरान पहाड़ी से पैर फिसलकर नीचे खाई में जा गिरा। मौके पर दोस्तों में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ, दमकल टीम और पुलिस टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया।

मिली जानकारी के अनुसार यह भयानक घटना नैनीताल में हुई है। जहां एक युवक अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए हिमालय दर्शन क्षेत्र में आया था। इस दौरान सभी दोस्तों ने मिलकर शराब पि और खूब मौज मस्ती की। इसी बीच भुवन राम आर्या नाम का युवक लघुशंका के लिए पहाड़ी से नीचे उतरा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पहाड़ी से करीब 70 मीटर नीचे खाई में गिर गया। घटना सोमवार रात की बताई गई है। वहीं, दोस्तों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, दमकल और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को गंभीर घायल हालत में खाई से बाहर निकाला। आनन-फानन में गंभीर घायल को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इसके अलावा पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Hot this week

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img