03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार, 68 लाख के जेवर जब्त

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में हुई दो बड़ी चोरी और डकैती मामले में महासमुंद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 02 आरोपी अभी फरार है। इस कार्रवाई में कुल 93 लाख 33 हजार 104 रुपये के सोना-चांदी, वाहन और अन्य सामान बरामद किया गया है। पूरे मामले का खुलासा आईजी अमरेश मिश्रा ने किया।

अपने ही रिश्तेदारों के घर को बनाता था निशाना

पुलिस जांच में सामने आया कि इन वारदातों का मास्टरमाइंड कान्हा उर्फ हेमंत अग्रवाल है, जो अपने ही रिश्तेदारों के घर चोरी और डकैती की घटनाओं को अंजाम देता था। ग्राम बल्दीडीह (थाना सांकरा) में उसने अपने सगे चाचा के घर बड़ी चोरी करवाई। वहीं ग्राम चरौदा (थाना छुरा, जिला गरियाबंद) में अपनी सगी बहन के ससुराल में मई 2025 में डकैती की वारदात को अंजाम दिया।

ऐसे खुला राज

थाना सांकरा में दर्ज अपराध क्रमांक 186/2025 की विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर शुभम साहू को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद मास्टरमाइंड कान्हा अग्रवाल सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि सभी आरोपी पहले रेकी करते थे और योजनाबद्ध तरीके से घटनाओं को अंजाम देते थे। चोरी के जेवरात को अलग-अलग ज्वेलरी दुकानों में खपाया जाता था।

आरोपियों के कब्जे से जब्त सामग्री

  • 471.24 ग्राम सोने के आभूषण (कीमत लगभग 68.81 लाख रुपये)
  • 1 किलो 429.53 ग्राम चांदी के आभूषण (कीमत लगभग 4.03 लाख रुपये)
  • घटना में प्रयुक्त टाटा नेक्सॉन कार, मारुति स्विफ्ट कार और यामाहा मोटरसाइकिल
  • मोबाइल फोन सहित अन्य सामान जब्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. शुभम साहू – निवासी झलप, महासमुंद
  2. हेमंत अग्रवाल उर्फ कान्हा – निवासी अनसुला, महासमुंद
  3. रौनक उर्फ भूपेंद्र सिंह सलुजा – निवासी पिथौरा
  4. योगेश कुमार साहू – निवासी सिमगा
  5. दीपक चंद्रवंशी – निवासी कवर्धा

फरार आरोपी

  • प्रफुल्ल चंद्रवंशी (कवर्धा)
  • मुकुंद उर्फ टाईगर (गोंदिया, महाराष्ट्र)

चोरी का माल खरीदने वाले ज्वेलर्स के खिलाफ भी कार्रवाई

पूरी कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा (IPS) के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रभात कुमार (IPS) के मार्गदर्शन में की गई। आरोपियों की पतासाजी और माल बरामदगी के लिए 06 विशेष टीमों का गठन किया गया था। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं चोरी का माल खरीदने वाले ज्वेलर्स के खिलाफ भी विधिवत कार्रवाई जारी है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...

Bitcoin Fraud Case में ED का बड़ा एक्शन: देहरादून, दिल्ली और रुड़की में छापेमारी

एफएनएन, देहरादून : Bitcoin Fraud Case उत्तराखंड के देहरादून...

Topics

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...

Tehri Road Accident : खाई में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की मौके पर मौत

एफएनएन, उत्तराखंड : Tehri Road Accident टिहरी गढ़वाल जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img