03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

शौहर से झगड़ रही दबंग ने ले़डी कांस्टेबिल पर भी किया हमला, घायल

एफएनएन, रुद्रपुरः  शौहर को छोड़कर तीन साल से मायके में रह रही महिला अचानक ससुराल आ धमकी और शौहर के साथ ही रहने की जिद करने लगी। शिकायत पर पहुंची महिला पुलिस कर्मी ने जब उससे चौकी चलने को कहा तो दबंग महिला उसेसे भी भिड़ गई और गालीगलौज करते हुए हमला कर दिया। हमले में महिला सिपाही घायल हो गई है। पुलिस महिला और उसकी साथी को पकड़कर ले गई है।

रुद्रपुर शहर के मोहल्ला भूतबंगला निवासी शाहरूख ने बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी मोहल्ले की ही फरहा से हुई थी। शादी के एक माह बाद ही पत्नी फरहा झगड़ा करके मायके चली गई। बाद में उसने शौहर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का झूठा केस भी दर्ज करवा दिया जो अभी भी  न्यायालय में विचाराधीन है।

शाहरुख का आरोप है कि शुक्रवार को फरहा उसके घर पर आ धमकी और उसके (पति के) साथ रहने की जिद करने लगी। काफी समझाने पर भी जब वह नहीं मानी तो शनिवार को शाहरूख ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर रम्पुरा चौकी में तैनात महिला कांस्टेबल लीला आर्या चीता पुलिस कर्मियों के साथ शाहरुख के घर पहुंच गईं। उन्होंने फरहा को समझा-बुझाकर पुलिस चौकी चलने को कहा तो वह भड़क गई।

आरोप है कि इस दौरान फरहा ने एक अन्य महिला के साथ मिलकर कांस्टेबल लीला आर्या पर हमला कर दिया। जिससे लीला आर्या घायल हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। साथ ही महिला कांस्टेबल का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कर आरोपित महिलाओं को हिरासत में ले लिया है।

 

Hot this week

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img