दलित छात्र की हत्या: घर से बुलाकर चाकू से वार, शव रेलवे ट्रैक पर बरामद

एफएनएन, सहारनपुर : देवबंद थाना इलाके में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. कक्षा 9वीं में पढ़ने वाले दलित छात्र की हत्या कर दी गई. इसके बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. वहीं किशोर के पिता ने दंपति समेत पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

घर से बुलाकर ले गए थे : एसपी देहात सागर जैन ने बताया, किशोर की पहचान थाना देवबंद के गांव अलीपुरा (मेघराजपुर) के रहने वाले मयंक (14) पुत्र रूपचंद के रूप में है. गुरुवार को रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की. मौके पर मौजूद लोगों ने शव की शिनाख्त की. परिजनों ने बताया कि मयंक को घर से बुलाकर ले कुछ लोग ले गए थे.

मयंक की एक लड़की से थी दोस्ती : परिजनों का आरोप है कि पहले मयंक से मारपीट की गई. फिर चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया. आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया. ताकि हत्या को ट्रेन हादसा साबित किया जा सके. जांच पड़ताल में रूपचंद ने बताया कि मयंक की एक लड़की से दोस्ती थी. लड़की के परिवार वालों ने ही मयंक की हत्या की है. रूपचंद ने दंपति सहित उनके बेटे-बेटी समेत पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है.

 

Hot this week

टिकट पर घमासान के बाद बौद्ध का राज्यसभा सफर शुरू, पार्टी ने जताया भरोसा

एफएनएन, नई दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के नेता...

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

दून–दिल्ली एक्सप्रेसवे के बाद देहरादून में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए बनेगा स्मार्ट प्लान

एफएनएन, देहरादून : दून–दिल्ली एक्सप्रेसवे के शुरू होने के...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...

रुद्रपुर में विधायक शिव अरोड़ा बने गोलगप्पा विक्रेता, वीडियो हुआ वायरल

एफएनएन, रुद्रपुर: रुद्रपुर में एक दिलचस्प दृश्य उस वक्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img