हरिद्वार: लोहड़ी के दिन कार बनी आग का गोला, ट्रैफिक पुलिस की बहादुरी आई सामने

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, हरिद्वार : शहर के चंद्राचार्य चौक पर मंगलवार शाम आयोजित लोहड़ी कार्यक्रम के दौरान अचानक एक खड़ी कार में आग लग गई. इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई. सूचना मिलते ही ट्रैफिक कर्मी मौके पर पहुंचे आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया. बीस मिनट की देरी से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. तब तक कार का अधिकांश हिस्सा जलकर राख हो गया था.

लोहड़ी कार्यक्रम में खड़ी कार में लगी आग: कार्यक्रम चंद्राचार्य व्यापार मंडल की ओर से हर वर्ष की तरह आयोजित किया गया था. व्यापारी और स्थानीय लोग लोहड़ी जलाकर उत्सव मना रहे थे. तभी लोहड़ी की आग पास में खड़ी एक कार तक पहुंच गई. देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी. घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा तफरी मच गई. इसी दौरान मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने बिना देरी किए फर्स्ट रिस्पॉन्स दिया.

ट्रैफिक पुलिस ने बुझाई आग: मौके पर पहुंचे सीपीयू इंचार्ज हितेश कुमार ने तत्काल आसपास की दुकानों से अग्निशामक यंत्र मंगवाए और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. इसके साथ ही व्यापारियों के सहयोग से पानी की बाल्टियों के जरिए भी आग पर काबू पाने की कोशिश की गई. कड़ी मशक्कत के बाद आग को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया, जिससे आसपास खड़े अन्य वाहनों और दुकानों को नुकसान होने से बचा लिया गया.

लोहड़ी के दौरान बड़ा हादसा टला: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि ट्रैफिक पुलिस तत्परता नहीं दिखाती, तो आग आसपास की दुकानों और वाहनों तक फैल सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि लोहड़ी की आग की चिंगारी कार तक पहुंचने से यह हादसा हुआ. सीपीयू इंचार्ज हितेश कुमार ने बताया कि- लोहड़ी के कार्यक्रम के दौरान कार में आग लगने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही आसपास ड्यूटी कर कर रही ट्रैफिक कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने आग पर काबू पा लिया. इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई. -हितेश कुमार, सीपीयू इंचार्ज-

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

 

Hot this week

टिकट पर घमासान के बाद बौद्ध का राज्यसभा सफर शुरू, पार्टी ने जताया भरोसा

एफएनएन, नई दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के नेता...

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img