03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नैनीताल में पति की गर्लफ्रेंड संग मस्ती, सड़क पर रोकने पर पत्नी पर चढ़ाई कार

Spread the love

एफएनएन, गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पत्नी ने पति पर प्रेमिका के साथ मिलकर कार चढ़ाने का आरोप लगाया है। उत्तराखंड के नैनीताल में पति को दूसरी युवती के साथ देखने के बाद उसे रोकने की कोशिश करना एक विवाहिता को भारी पड़ा। महिला का आरोप है कि पति ने उस पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। करीब 100 मीटर तक उसे कार के बोनट पर बैठाकर दौड़ाया। नैनीताल पुलिस की ओर से मामले में कार्रवाई न किए जाने के बाद पीड़िता ने गाजियाबाद के वेव सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

क्या है मामला?

पीड़िता के अनुसार उसकी शादी वर्ष 2015 में गाजियाबाद के श्याम पार्क निवासी अभिषेक कौशिक से हुई थी। दंपती का छह वर्षीय एक बेटा भी है। महिला बहराइच में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। उसका पति नोएडा की एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। महिला का आरोप है कि पति के उसी कंपनी में काम करने वाली एक युवती से अवैध संबंध हैं।

महिला ने बताया कि बिना किसी जानकारी के उसका पति सहकर्मी युवती के साथ नैनीताल घूमने चला गया था। इसकी जानकारी मिलने पर वह अपने परिजनों के साथ नैनीताल पहुंच गई। 29 दिसंबर को उसने पति और उस युवती को नैनीताल में कार से घूमते हुए पकड़ लिया। इसी दौरान पति से विवाद हो गया।

कार चढ़ाने के प्रयास का आरोप

आरोप है कि विवाद के दौरान पति ने महिला को रोकने के लिए सामने आने पर उस पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। महिला का कहना है कि पति ने उसे कार के बोनट पर बैठाकर लगभग 100 मीटर तक गाड़ी दौड़ाई, जिससे उसकी जान को गंभीर खतरा पैदा हो गया। घटना के बाद महिला ने नैनीताल पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

गाजियाबाद में केस दर्ज

पीड़िता ने इसके बाद गाजियाबाद के वेव सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना चूंकि नैनीताल में हुई है, इसलिए जीरो एफआईआर दर्ज कर प्रकरण को नैनीताल पुलिस को ट्रांसफर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी तथ्यों की जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img