03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देवताओं और महिलाओं का अपमान करने पर ब्लॉगर ज्योति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

एफएनएन, हल्द्वानी : उत्तराखंड की संस्कृति, देवी-देवताओं और कुमाऊं की महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने मुखानी थाने में तहरीर सौंपी है। तहरीर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का हवाला देते हुए ब्लाॅगर ज्योति अधिकारी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

लालमणि किशनपुर घुड़दौड़ा निवासी ज्योति अधिकारी ने कुछ दिनों पहले हल्द्वानी बुद्ध पार्क में अंकिता हत्याकांड मामले में विरोध प्रदर्शन के दौरान हाथ में दरांती लेकर कई बातें की। एक महिला ने मुखानी पुलिस थाने में तहरीर देकर ब्लागर ज्योति अधिकारी पर आरोप लगाया कि सार्वजनिक स्थान पर हाथ में दराती लेकर उत्तराखंड की महिलाओं, कुमाऊं की संस्कृति और देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक, अशोभनीय और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया।

आरोप है कि वीडियो में कुमाऊं की महिलाओं को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां की गईं, जिससे समाज में गलत संदेश गया है। इस घटना के बाद महिलाओं और आमजन में भारी आक्रोश व्याप्त है। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर ज्योति पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img