03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Uttarakhand: विंटरलाइन कार्निवाल की तैयारियाँ तेज, कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों संग की अहम बैठक

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, मसूरी: बैठक में कार्निवाल को आकर्षक और भव्य बनाने के लिए शोभा यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, एडवेंचर स्पोर्ट्स, प्रतियोगिताएं, गोष्ठियां, पारंपरिक आयोजनों, फूड फेस्टिवल, मोटर बाइक रैली, मैराथन, नेचर वॉक, स्टार गेजिंग, हिस्ट्री वॉक और विंटेज रैली जैसी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

पहाड़ों की रानी मसूरी में 24 से 29 दिसंबर तक होने वाले विंटर लाइन कार्निवाल की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कार्निवाल की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। कार्निवाल को भव्य बनाने और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए उन्होंने संबंधित विभागों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में कार्निवाल को आकर्षक और भव्य बनाने के लिए शोभा यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, एडवेंचर स्पोर्ट्स, प्रतियोगिताएं, गोष्ठियां, पारंपरिक आयोजनों, फूड फेस्टिवल, मोटर बाइक रैली, मैराथन, नेचर वॉक, स्टार गेजिंग, हिस्ट्री वॉक और विंटेज रैली जैसी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा समयबद्ध तैयार कर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पहाड़ों की रानी मसूरी में कार्निवाल अवधि के दौरान आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पार्किंग, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल-विद्युत आपूर्ति, अलाव व्यवस्था और सफाई जैसे सभी प्रबंध समय पर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने स्थानीय कलाकारों और उत्तराखंड की संस्कृति को प्राथमिकता देते हुए सप्ताहभर चलने वाले कार्निवाल में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराने पर जोर दिया।

 

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Dhami Cabinet के 19 बड़े फैसले: EV Policy, Home Stay और Tourism को बड़ा बढ़ावा

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet सचिवालय में मुख्यमंत्री Pushkar...

Khatima Dharmantaran के 3 मामलों पर बड़ी कार्रवाई, SSP ने SIT गठित कर शुरू कराई जांच

खटीमा में धर्मांतरण के 3 मामलों पर पुलिस का...

Topics

Dhami Cabinet के 19 बड़े फैसले: EV Policy, Home Stay और Tourism को बड़ा बढ़ावा

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet सचिवालय में मुख्यमंत्री Pushkar...

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img