03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मसूरी दौरा: मसूरी स्थित पोलो ग्राउंड में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मसूरी लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ़ एडमिनिस्ट्रेशन में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट शॉप का उद्घाटन किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे हैं। वह वायु सेवा के विशेष विवान से शुक्रवार को देहरादून पहुंचे थे। यहां सीएम धामी ने उनका स्वागत किया। इसके कुछ देर बाद वह एमआई 17 हेलिकॉप्टर से मसूरी के लिए रवाना हुए।

वहीं, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी स्थित पोलो ग्राउंड में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत एवं अभिनंदन किया। मसूरी लबसना में 100वें फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, कि हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर हुआ। हमारी सेना ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी कैंपों को तबाह कर दिया। हालांकि हमने बहुत संतुलित जवाब दिया था, हमारा जवाब आक्रामक नहीं था, लेकिन पाकिस्तान के रवैये ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद बॉर्डर पर हालात को सामान्य नहीं रहने दिया।

इस दौरान, जिस तरह से पूरे देश में मॉक ड्रिल की गईं, और हमारे प्रशासनिक अधिकारियों ने मॉक ड्रिल के बारे में लोगों को सफलतापूर्वक समझाया और उन तक पहुंचाया, यह आप सभी के सरकारी सेवक होने का एक शानदार उदाहरण है। आप सभी को भविष्य में आने वाली ऐसी किसी भी स्थिति के लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार भी रखना चाहिए।

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img