03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भूस्खलन से मलबे में दबने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

Spread the love

एफएनएन, पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ जिले के अस्कोट के रसगाड़ी में भूस्खलन होने से एक मकान ध्वस्त हो गया। भीतर सो रहे युवक की मलबे में दबने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम है। राजस्व की टीम ने शव को मलबे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार तड़के चार बजे हुई। रसगाड़ी के ओजपाली तोक में अचानक भूस्खलन होने से नीचे बना ललित मोहन जोशी का मकान ध्वस्त हो गया। मकान की छत गिर गई और पहाड़ी से निकला और मलबा और बोल्डर दीवार तोड़ते हुए भीतर घुस गया। भीतर सो रहा ललित मोहन जोशी का पुत्र भुवन जोशी (22) मलबे में दब गया। परिजनों के लिए भारी मात्रा में डंप मलबे को हटाना असंभव था।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना राजस्व विभाग और पुलिस को दी। दोनों विभागों की टीम ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल मलबा हटाया  लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। युवक भुवन जोशी की मलबे में दबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम है। तहसीलदार पिंकी आर्या ने कहा कि मृतक के परिजनों को सहायता राशि दी गई है।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img