03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बेकाबू डंपर कार पर पलटा, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, डंपर चालक फरार

Spread the love

एफएनएन, सहारनपुर : बेकाबू डंपर कार पर पलट गया. हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई. हादसा शुक्रवार की सुबह गागलहेड़ी इलाके में हुआ. चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया. हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई. उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया. वे अफसरों को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े थे. वहीं सीएम योगी ने हादसे पर अफसोस जाहिर किया है.

थाना गागलहेड़ी इलाके के गांव सैयद माजरा का रहने वाला परिवार कार से किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे. गांव से बाहर निकलते ही अचानक एक डंपर बेकाबू होकर कार पर पलट गया. इससे कार के परखच्चे उड़ गए. वह पूरी तरह पिचक गई. तेज आवाज से लोग सहम गए. चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया.

हादसे के बाद भड़के लोग, पहुंची पुलिस : मौके पर ही कार सवार 7 लोगों की मौत हो गई. मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सीओ सदर और थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए. काफी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए. यातायात प्रभारी भी ट्रैफिक पुलिस टीम के साथ पहुंच गए. ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया.

हादसे में इनकी हुई मौत : हादसे में महेंद्र सैनी, उनकी पत्त्नी रानी देवी, बेटा संदीप (24), बेटी जूली (27), पोता (4 साल), महेंद्र का दामाद शेखर कुमार (28), महेंद्र की साली के बेटा विपिन (20) की मौत हो गई. ये मोहद्दीपुर के रहने वाले थे. सभी रिश्तेदार राजू सैनी (27) की कार से किसी संबंधी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे. संदीप सैनी पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी के भाई के अस्पताल में फार्मासिस्ट था.

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि हादसे में 7 लोगों की मौत हुई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img