03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार ममेरे भाइयों की मौत

Spread the love

एफएनएन, गैरसैंण: चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिरही के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसे में बाइक सवार दो ममेरे भाइयों की मौत हो गई. यह दुर्घटना बाइक और विपरीत दिशा से आ रही तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार की टक्कर से हुई.

तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक को मारी टक्कर: प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात लगभग 9 बजे राहुल (28 वर्ष, पुत्र भवान सिंह) और उसका ममेरा भाई कमल सिंह (27 वर्ष, पुत्र रणजीत सिंह), निवासी रामणी नंदानगर, किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर निजमुला से बाइक पर घर लौट रहे थे. जब वे बिरही में बीआरओ कैंप के पास पहुंचे, तभी चमोली की ओर से आ रही तेज रफ़्तार स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

हादसे में दो ममेरे भाइयों की मौत: टक्कर इतनी भयावह थी कि कमल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राहुल को चमोली थाने की पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया गया. लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के चलते राहुल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर उन्हें मोर्चरी में रखवाया है. आज गुरुवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा. पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है

Hot this week

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Dehradun में BJP की गढ़वाल मंडल संगठनात्मक बैठक शुरू, CM धामी और महेंद्र भट्ट मौजूद

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img