03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पुलिस ने ATM लूटने की कोशिश को किया नाकाम, आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, रायपुर : राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में एक बड़ी चोरी की कोशिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। जानकारी के अनुसार, संदिग्ध युवक ने इलाके के एटीएम बूथ में घुसकर कैश चोरी करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे धर दबोचा।

बता दें कि आरोपी का नाम समीर नेताम (उम्र 23 साल) है, जिसने एटीएम में लगे कैमरे को ढककर चोरी करने की कोशिश की और मशीन को नुकसान पहुंचाकर उसमें रखे कैश को निकालने का प्रयास किया। हालांकि इस दौरान हवालदार राम रतन भुआर्या और आरक्षक सचिन राठौर की त्वरित और सतर्क कार्रवाई अहम साबित हुई। गश्त के दौरान उन्होंने आरोपी समीर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है और जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या वह अकेला इस वारदात को अंजाम देने आया था या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी चोरी की कोशिश करते नजर आ रहा है। यह वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Hot this week

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Topics

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img