03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चलती कार में लगी आग, हरियाणा और यूपी दोनों राज्यों की पुलिस अलर्ट

एफएनएन, यमुनानगर: हथिनीकुंड बैराज पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा टल गया. यहां चलते हुए महिंद्रा XUV 300 अचानक आग का गोला बन गई. चलती गाड़ी के बोनट से उठते धुएं को देखकर सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने गाड़ी चालक को समय रहते अलर्ट कर दिया, जिससे चालक तयैब और उनकी भाभी नसीमा की जान बच गई. कुछ ही मिनटों बाद गाड़ी में इतना भीषण धमाका हुआ कि हरियाणा और यूपी दोनों राज्यों की पुलिस अलर्ट हो गई.

गाड़ी के बोनट से निकल रहा था धुंआ: दरअसल, ये घटने शनिवार सुबह लगभग 9:30 बजे की है. यूपी के गांव पठलोकर का रहने वाला तयैब अपनी भाभी नसीमा के साथ हरियाणा के गांव मालीमाजरा में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था. जैसे ही दोनों यमुना नदी पर बने हथिनीकुंड बैराज पर पहुंचे, सामने से आ रहे एक बाइक सवार युवक ने हाथ देकर गाड़ी रुकवाई. तयैब ने बताया कि गाड़ी के बोनट से धुआं निकल रहा है. दोनों तुरंत गाड़ी से उतर गए. बाइक सवार युवक के साथ मिलकर उन्होंने बोनट और बंपर खोला ही था कि अचानक गाड़ी के अंदर से आग का बड़ा गुब्बार उठा. आसपास मौजूद लोग घबराकर दूर हट गए. कुछ ही सेकंड बाद जोरदार धमाका हुआ और XUV आग के गोले में तब्दील हो गई.

यमुनानगर निवासी के नाम पर दर्ज कार: जिस कार में आग लगी, वह यमुनानगर के प्रतापनगर निवासी अनीश के नाम पर पंजीकृत है. गाड़ी का इस्तेमाल उसका मामा का बेटा तयैब करता है. यह गाड़ी 2024 मॉडल है और हरियाणा के व्यासपुर में पंजीकृत है.

लेट पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी: आग लगते ही यूपी और हरियाणा दोनों जगह की दमकल टीमों को सूचना दी गई. यूपी के मिर्जापुर से फायर ब्रिगेड सबसे पहले पहुंची, जबकि हरियाणा के छछरौली से फायर ब्रिगेड की गाड़ी लगभग ढाई घंटे देर से यानी करीब 12 बजे मौके पर पहुंची. वहीं, डायल-112 की टीम लगभग 11:45 बजे पहुंची.

धमाके के बाद बैराज पर लंबा जाम: धमाके की आवाज से बैराज पर अफरा-तफरी मच गई. शादी के सीजन होने के कारण रास्ते पर काफी भीड़ थी. हिमाचल, हरियाणा, पंजाब और यूपी के वाहन इस पुल से गुजरते हैं. उसी समय आर्मी की गाड़ियां और एंबुलेंस भी मूवमेंट में थीं जो जाम में फंस गईं. पुलिस ने प्राथमिकता के आधार पर पहले आर्मी वाहनों को निकलवाया, फिर एंबुलेंस को रास्ता दिया. करीब 12 बजे यातायात सामान्य हो पाया.

Hot this week

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img