03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

ओडिशा से यूपी ले जा रहे थे ट्रक , 60 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, महासमुंद : एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना बसना पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप जब्त की है. ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहे 60 किलो ग्राम गांजे के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 12 लाख रुपए है, जबकि परिवहन में प्रयुक्त आयशर ट्रक, दो मोबाइल सहित कुल जब्ती की कीमत लगभग 22 लाख 10 हजार रुपए आंकी गई है. छत्तीसगढ़ में 60 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, 10 नवंबर को थाना बसना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से अवैध गांजा का बड़ा खेप आयशर ट्रक में पदमपुर होते हुए महासमुंद मार्ग से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है. सूचना पर पुलिस ने महासमुंद जिले की सीमाओं पर नाकाबंदी की. इस दौरान पलसापाली बैरियर पर ओडिशा नंबर का एक संदिग्ध आयशर ट्रक (UP 72 BT 3907) दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर रोक लिया.

वाहन की तलाशी लेने पर ट्रक की तिरपाल के नीचे तीन बोरों में छिपाकर रखा गया 60 किलो गांजा बरामद हुआ. वाहन में मौजूद दो व्यक्तियों ने अपना नाम सद्दाम हुसैन (34) और कियामुद्दीन (26), दोनों निवासी जनपद प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) बताया. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ओडिशा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश में बिक्री करने जा रहे थे.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध दर्ज किया है. आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. ANTF और बसना पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है.

Hot this week

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Topics

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img