03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हिंदू राष्ट्र बनाने का उद्देश्य लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री देश के अलग-अलग क्षेत्रों में यात्रा निकाल रहे, राजधानी में बड़े आंदोलन की चेतावनी

एफएनएन, ग्वालियर: हिंदू राष्ट्र बनाने का उद्देश्य लेकर देश के अलग-अलग क्षेत्रों में यात्रा निकाल रहे बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में अब आजाद समाज पार्टी उतर आई है. उनकी इस यात्रा को पाखंड बताते हुए यात्रा पर रोक लगाने की मांग की है. साथ ही भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी नेतृत्व ने राजधानी भोपाल में बड़े आंदोलन की चेतवानी भी दी है.

पंडित धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा का विरोध
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. और अब उनके द्वारा निकाली जा रही यात्रा पर भीम आर्मी ने खुला विरोध जाता दिया है. ग्वालियर पहुंचे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दामोदर यादव ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर जुबानी हमला बोला है.

धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा राष्ट्र द्रोही’
ग्वालियर में मीडिया से चर्चा के दौरान आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दामोदर यादव ने कहा कि, “ये आडंबर और पाखंड फैलाने वाले लोग हैं. बागेश्वर महाराज नहीं उन्हें धीरेंद्र नाम से जानता हूं. धीरेंद्र शास्त्री ने जिस यात्रा की घोषणा की है उसका उद्देश्य हिंदू राष्ट्र बनाना बताया है. लेकिन भारत का संविधान कहता है कि भारत एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है और एक धर्म निरपेक्ष राष्ट्र को किसी एक धर्म का बनाने की कोई कोशिश करता है तो यह भी एक राष्ट्रद्रोही की श्रेणी में आता है.”

यात्रा रोकने राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी
यादव ने इस दौरान एक बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी, उन्होंने कहा कि, “आजाद समाज पार्टी ने राष्ट्रपति को भी इस संबंध में पत्र लिख कर मांग की है कि ये यात्रा रोकी जाये. साथ ही राजधानी भोपाल में भी एक बड़ा आंदोलन इस संबंध करने जा रहे हैं.”

हर कीमत पर रोकेंगे यात्रा’
दामोदर यादव का कहना है कि,” ‘धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा निकाली जा रही ये यात्रा राष्ट्र द्रोही है. संविधान के विरुद्ध है, जो देश में सांप्रदायिकता फैलाने के उद्देश्य के साथ की जा रही है. अगर इस पर रोक नहीं लगी तो दिल्ली में सदन में बात रखने से लेकर आंदोलन तक हर काम करेंगे. लेकिन किसी भी स्थिति में पाखंड को नहीं फैलने देंगे और किसी भी कीमत पर ‘जातंकवादी’ घटनाओं को बर्दास्त नहीं करेंगे.”

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img