हल्द्वानी में आग का तांडव: ईको टाउन में घर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हल्द्वानीः हल्द्वानी शहर में स्थित ईको टाउन में देर रात एक घर में भीषण आग लग गई। हादसे के दौरान घर के अंदर एक महिला डॉक्टर समेत तीन लोग मौजूद थे। देखते ही देखते आग इतनी फैल गई पूरा घर आग की चपेट में आ गया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना ईको टाउन के राधा रानी विहार में हुई है। जहां स्थित फेज 6 में डॉ. वर्षा रानी पुत्री स्व. रामलाल अपनी दो बहनों के साथ रहती हैं। इसी बीच घर में बने पूजा स्थान के पास अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। स्थानीय लोगों की मदद से घर में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

इस घटना की सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। बताया कि घर में आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया। करीब 10 लाख से अधिक का सामान जलकर राख हुआ है। इसके अलावा घटनास्थल की जांच की जा रही है।

 

Hot this week

टिकट पर घमासान के बाद बौद्ध का राज्यसभा सफर शुरू, पार्टी ने जताया भरोसा

एफएनएन, नई दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के नेता...

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img