03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

‘लिव इन’ में रखकर सालों तक खेलता रहा हवस का नंगा नाच

Spread the love

 

  • पीड़िता की तहरीर पर नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
  • आरोपी की मां, बहन, जीजा आदि रिश्तेदार को भी कराया नामजद

एफएनएन, देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में एक बहशी भोली-भाली छात्रा को फुसलाकर लिव-इन रिलेशन में रखकर शादी का झांसा देते हुए वर्षों तक उससे हवस और बहशियत का नंगा नाच खेलता रहा। शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी और उसके परिजनों ने लड़की के परिवार वालों के सामने 10 लाख रुपये और प्लाट देने की नई डिमांड रख दी और असमर्थता जताने पर शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर देहरादून की नेहरू नगर पुलिस ने युवक समेत सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है।

थाने में दी गई तहरीर में पीड़िता ने कहा है कि पढ़ाई के दौरान उसकी जान- पहचान नेहरू कॉलोनी के जसदीप सहदेव उर्फ गगन सहदेव से हुई थी। जसदीप ने चिकनी-चुपड़ी बातों से उसे अपने झूठे प्यार के जाल में फंसा लिया। प्यार का वास्ता देकर जसदीप ने कुछ ही दिनों में उसे शादी के लिए भी मना लिया। कुछ अरसा बाद जसदीप ने छात्रा को अपनी मां से मिलवाया। मां की रजामंदी से जसदीप ने उसे अपने घर में रख लिया। दोनों लिव-इन रिलेशन में साथ-साथ रहने लगे। लेकिन, कुछ दिन बाद ही जसदीप को नशे की लत लग गई।

नशे में अप्राकृतिक संबंध बनाता था, पीटता भी था

आरोप है कि नशे में वह उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। विरोध करती थी तो लात-घूसों, डंडों से बेरहमी से पीट डालता था। आरोप है कि सालों तक लिव इन रिलेशनशिप में रखकर आरोपी युवक ने उससे कई बार दुष्कर्म किया और अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। लॉकडाउन के दौरान दोनों में कुछ विवाद हुआ तो वह अपने घर चली गई। उसने जसदीप से शादी करने के लिए कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया।

इस बीच जसदीप की बहन ने लड़की से कहा कि वह 30 अक्तूबर को अपने माता-पिता को लेकर घर आए तो वह उन दोनों की शादी करा देगी। जसदीप की मां ने भी अपने बेटे के साथ कोर्ट मैरिज कराने का वायदा किया। तय तारीख पर युवती माता-पिता के साथ उनके घर चली गई। आरोप है कि 30 अक्तूबर को जब पीड़िता माता-पिता के साथ जसदीप के घर गई तो जसदीप और उसके परिवार वालों ने शादी के एवज में  10 लाख रुपये और प्लाट देने की फरमाइश कर दी। प्लाट और इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई तो शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। तहरीर के मुताबिक, जसदीप के जीजा ने पुलिस में केस दर्ज करवाने पर पीड़िता को जान से मार डालने की धमकी भी दी है।

 

एसएचओ बोलेः तहरीर पर लिखी है एफआईआर, जांच जारी

इधर, नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी जसदीप सहदेव और उसकी मां अमरजीत कौर, बहन किरनदीप कौर, जीजा इंद्रजीत कौर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही पाए गए तो नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

 

Hot this week

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Topics

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img