03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ऋषिकेश: 150 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, तीन लोगों की मौत, दो घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : गुमानीवाला से नरेंद्र नगर के नाई गांव के लिए जा रहे बरातियों की स्कार्पियो कार 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर हैं। हादसे की सूचना भी खाई में गिरे एक युवक ने ही दी।

थाना मुनि की रेती के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि हादसा पावकी देवी मोटर मार्ग पर रात करीब आठ बजे हुआ। वाहन में पांच लोग सवार बताए जा रहे हैं। पुलिस और एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू शुरू कर दिया। खबर लिखे जाने तक टीमें घटनास्थल पर ही थीं। मृतक व घायल श्यामपुर क्षेत्र के बताए जा रहे हैं लेकिन रात तक उनकी पहचान नहीं हो पाई थी।

बुधवार को गुमानीवाला से एक बारात नरेंद्र नगर विकासखंड के नाई गांव गई थी। इसी बारात में शामिल पांच युवक एक स्कार्पियो वाहन से जा रहे थे। वाहन गूलर से करीब 18 किमी पहले कुंडिया गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

वाहन में सवार एक युवक ने दुर्घटना की जानकारी फोन से अपने दाेस्त को देने के साथ ही लोकेशन भी भेजी। इसके बाद उस युवक का मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। दोस्त की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ घटना स्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अंधेरा होने से रेस्क्यू अभियान में काफी दिक्कतें आईं। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि घटना में तीन लोगों की मौत हुई, जबकि अन्य दो गंभीर घायल हैं।

Hot this week

Uttarakhand में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 71.58 लाख वोटर ; 1.29 लाख नए नाम जुड़े

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मतदाता सूची के विशेष...

Dehradun में अवैध सिम बॉक्स से चल रहे संदिग्ध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 2 मैनेजर गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में एसटीएफ और...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img