03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भाजपा मंडल अध्यक्ष की फर्जी मेल आईडी से बैकों को लूटने और आग लगाने की दी धमकी

Spread the love

एफएनएन, मसूरी: पर्यटन नगरी मसूरी में भाजपा मंडल अध्यक्ष की फर्जी मेल आईडी से बैकों को लूटने और आग लगाने की धमकी दी गई है. मसूरी के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बडौदा बैंकों को मेल कर धमकी दी गई है. मेल में मसूरी के सभी लोगों के लोन माफ करने की मांग की गई है.

मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल की फर्जी मेल आईडी बनाकर बैंकों को धमकी दी गई है. मेल में मसूरी के सभी लोगों के लोन माफ करने की मांग की गई है. साथ ही लोन माफ न होने पर मसूरी के बैंकों में आग और लूटपाट की धमकी दी गई है. इसके अलावा बैंक के कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर रखकर जान से मारने की धमकी भी दी गई.

मेल में मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल और मीडिया प्रभारी जगजीत कुकरेजा के नाम को भी दर्शाया गया. कहा गया है कि हम तीनों शहर के दबंग नेता हैं और अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती तो बैंकों को लूटने और जलाने और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी गई है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर सचिन शाह ने मसूरी पुलिस को शिकायत देते हुए बैंक और कर्मचारियों की सुरक्षा की मांग की है.

मसूरी कोतवाल देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. इस पूरे प्रकरण में आईटी सेल को भी एक्टिव किया गया है और जल्द पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस तरीके के सामाजिक तत्व किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे.

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img